Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

ख़बर शेयर करे -

Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम हाईवे भी ठप है।

बदरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अवरूद्ध हो गया है। हाईावे पर चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। यहां रह रहकर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है।

हाईवे के दोनों ओर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री व लोकल सवारियां फंसी हुई हैं। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से हाेनी है, ऐसे में हाईवे बंद होने से अभ्यर्थी भी परेशान हैं।

नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी, सिमली-ग्वालदम हाईवे ठप

पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी, जिससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।

मार्ग अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम पोकलैंड व जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। बीआरओ के जवान और मजदूर मलबे व बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारू करने के कार्य में जुटे हुए हैं। 

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli: देर रात बारिश बनी आफत, किमाणा गांव में मलबा घुसने से मची अफरा-तफरी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -बारिश के दौरान गांव के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर बस्ती तक पहुंच गया। जिससे गाद गांव के रास्तों, खेतों और घरों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !