Mussoorie: भारी बारिश के बीच NH-707A पर धंसी सड़क, मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग ठप !

ख़बर शेयर करे -

Mussoorie News: त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए रात अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। रास्ता बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

बारिश के चलते डिमटा बैंड में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए का का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है।

सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने का प्रयास न करें। वहीं, यमुना घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को भी मसूरी की तरफ न आने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि मार्ग के संबंध में आधिकारिक सूचना मिलने तक वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। सड़क पूरी तरह बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएच-707ए के अधिशासी अभियंता (ईई) विपुल सैनी ने बताया कि डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया कि मौके का निरीक्षण किया जाएगा और सड़क को पहाड़ की तरफ से कटिंग कर वैकल्पिक तरीके से तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

फिलहाल मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की गई है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand Weather: आज भी झमाझम बारिश का दौर, दून समेत सात जिलों में येलो अलर्ट; 80 सड़कें बंद !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अधिकतर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !