देहरादून गोलीकांड: पुरानी रंजिश में सड़क पर बवाल, डंडे से कार का शीशा तोड़ा फिर चलीं गोलियां !

ख़बर शेयर करे -

Dehradun Crime News: बीते दिनों मसूरी रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी राजधानी में फायरिंग की घटनाएं हुई हैं।

शांत माने जाने वाले दून में सड़क पर अपसी झगड़ों के बाद गोलियां चलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ महीनों में रोड रेज और युवकों के आपसी विवाद में फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 30 मार्च को जोहड़ी गांव में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की भटकती गोली लगने से मौत और तीन जुलाई को छह नंबर पुलिया के पास दो युवकों के घायल होने के बाद अब पटेलनगर और फिर शिमला बाईपास चौक पर फायरिंग की घटना ने शहर में सनसनी मचा दी है।

 

बता दें कि 30 मार्च की सुबह करीब 6:50 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मसूरी रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई थी। फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरी गाड़ी का पीछा करते हुए फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली रास्ते से गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में जा लगी और उनकी मौत हो गई। घटना ने शहर क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किया था।

इसके कुछ ही महीनों बाद तीन जुलाई की रात रायपुर क्षेत्र में छह नंबर पुलिया के पास रिंग रोड पर शराब के ठेके के बाहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से दो युवक घायल हुए। दोनों को दून अस्पताल और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अरुण कुमार, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में इनके बीच भी पुराना आपसी विवाद निकलकर सामने आया था।

अब 20 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र में दो गुटों के विवाद के बाद पीछा कर रहे युवकों पर गोली चलाए जाने और इसके बाद शिमला बाईपास चौक पर दोबारा फायरिंग की घटना ने चिंता और बढ़ा दी है। इसमें एक युवक के घायल होने की बात सामने आई है। लगातार सामने आ रही घटनाएं बताती हैं कि युवाओं के विवाद में हथियारों का इस्तेमाल तेजी से गंभीर रूप ले रहा है। ऐसे में पुलिस के सामने न सिर्फ आरोपियों को पकड़ने, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के खुले इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती है।

पटेलनगर में खड़े एक गुट के युवकों से विवाद करने कार सवार गुरमीत, अमन, रोहित नाम के युवक पहुंचे। यहां झगड़े के बाद कार सवार जाने लगे तो पीछे से डंडे लेकर कई युवक आए और उनमें से एक ने कार के पिछले शीशे (रियर विंड सील) पर डंडा मारकर कांच तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। पटेलनगर में हुई झगड़े और फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद यहां से कार सवार तेजी से भागे तो सफेद रंग की बाइक और एक अन्य दो पहिया वाहन पर युवकों ने उनका पीछा किया। यहां से पीछा करते हुए शिमला बाईपास रोड पर पहुंचे जहां कार सवारों ने दोबारा फायरिंग की।

फायरिंग की घटना की सूचना पर तुरंत सभी थानों को अलर्ट किया गया। सीमाएं सील कर सघन जांच शुरू की गई। पुलिस की तत्परता का नतीजा रहा कि चंद घंटे में ही एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और शहर में दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, दो महिलाओं को मारी टक्कर; पांच माह की गर्भवती की मौत !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार की…


    ख़बर शेयर करे -

    Vikasnagar: नहर में गिरी कार, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; डाकपत्थर से युवक लापता !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रात के अंधेरे में शक्ति नहर में कार गिरने की सूचना से पुलिस और एसडीआरएफ में मौके के लिए रवाना हुई। कार के हिस्सों और रगड़ के…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !