SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम, तीन जिलों में नौ अधिकारी संभालेंगे निगरानी !

ख़बर शेयर करे -

एसआईआर पर विवादों के बीच तीन जिलों में नौ पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सीईओ ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के लिए अफसर तैनात किए हैं।

प्रदेश में चल रहे एसआईआर पर आपत्तियों के विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने तीन जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में नौ आईएएस-पीसीएस को पर्यवेक्षक तैनात किया है। ये एसआईआर पर दावे व आपत्तियों के निराकरण की निगरानी करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार पर्यवेक्षक संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, जिसमें नोटिस वितरण, तामीली एवं सुनवाई की निगरानी करने के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

इन अधिकारियों को अपने दैनिक निरीक्षण की आख्या संबंधित मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सप्ताह में दो बार प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए मैन्युअल ऑन इलेक्टोरल रोल 2023 के तहत निर्धारित पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग प्रारूप का अनुपालन किया जाएगा। आदेश के अनुसार निर्धारित पुनरीक्षण अवधि तक नामित अधिकारी आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं अनुशासन के अधीन रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

किस जिले में किसे जिम्मेदारी

हरिद्वार : हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर और ज्वालापुर विधानसभा में जीएमवीएनए के एमडी संदीप तिवारी। भगवानपुर, पिरान कलियर व रुड़की में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, झबरेड़ा, खानपुर व मंगलौर में मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार। लक्सर व हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल।

नैनीताल : लालकुआं और हल्द्वानी विधानसभा में निदेशक कौशल विकास संजय कुमार।

ऊधमसिंह नगर : जसपुर व काशीपुर में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, बाजपुर व गदरपुर में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, रुद्रपुर, किच्छा व सितारगंज में केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर और नानकमत्ता व खटीमा में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand Weather: आज भी झमाझम बारिश का दौर, दून समेत सात जिलों में येलो अलर्ट; 80 सड़कें बंद !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के अधिकतर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !