उत्तराखंड_यहाँ हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच शुरू

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड – सोमवार सुबह योगेश उर्फ ​​मार्शल अपनी दुकान पर बैठा था। करीब नौ बजे दुकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए।

दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया कनपटी पर गोली लगने से पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी योगेश उर्फ ​​मार्शल (42) की गांव में दुकान है। वह झबरेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। करीब नौ बजे दुकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए। योगेश खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था और पास में ही तमंचा पड़ा था।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक झबरेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !