हल्द्वानी_यह बहाना किया और बहनोई ने महिला से हड़प लिए लाखों रुपए,झांसा देकर ऐसे ऐंठी मोटी रक़म

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – शहर के नरसिंह तल्ला कमलुवागांजा निवासी एक महिला ने मुखानी थाने में अपने बहनोई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बहनोई ने 19 लाख रुपये के बदले 34 लाख रुपये देने का वादा कर रकम हड़प ली। इसके बाद भी बहनोई ने छह लाख रुपये और ले लिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरसिंह तल्ला निवासी सुशीला कठायत की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि गाजियाबाद के विजय नगर निवासी उनके बहनोई ललित सिंह एलआईसी एजेंट हैं। आरोप है कि ललित सिंह ने सुशीला को धन दोगुना करने का झांसा देकर 19 लाख रुपये लिए।

सुशीला ने यह धनराशि तीन एलआईसी की पॉलिसी तुड़वाकर दिए। ललित ने महिला को पैसा एलआईसी में लगाने संबंधी एक फर्जी रसीद भी दे दी। इसके बाद सुशीला ने ललित को ढाबा खोलने के लिए चार लाख रुपये अलग से दिए।

बाद में ललित ने सेकेंड हैंड वाहन दिलाने के लिए 1.30 लाख रुपये और ले लिए। यह लेनदेन 2022 से फरवरी 2023 तक हुआ था। 15 फरवरी 2023 को सुशीला ने गाजियाबाद जाकर ललित सिंह से अपनी रकम वापस मांगी। ललित की मां और उनके जीजा ने जल्द पैसे वापस करने का आश्वासन दिया।

बाद में परिजनों ने गाजियाबाद थाने में ललित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सुशीला का कहना है कि लाखों की रकम वापस न करनी पड़े इसलिए परिजनों ने ललित को कहीं और भेज दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand: हाईकोर्ट बेंच की उम्मीद से तराई-भाबर में विकास को मिलेगी रफ्तार, रुद्रपुर-पंतनगर के लिए बढ़ीं उम्मीदें !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच से तराई-भाबर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे रुद्रपुर-पंतनगर कॉरिडोर कानूनी व व्यावसायिक केंद्र के रूप में…


    ख़बर शेयर करे -

    Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मौत केस में पतिऔर ननद गिरफ्तार, आठ महीने पहले हुई थी शादी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    ख़बर शेयर करे -

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !