हल्द्वानी में यहां फायरिंग, युवक को मारी गोली

ख़बर शेयर करे -

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में वेलेजली लाज निवासी हनी नाम के युवक को सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद घायल युवक के परिजन और समर्थक अस्पताल में इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर…


    ख़बर शेयर करे -

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !