हल्द्वानी में हुई जिला स्तर की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता

ख़बर शेयर करे -

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में सीआरसी नगर क्षेत्र हल्द्वानी जेल रोड में आज 10 मार्च 2025 को जनपद स्तर की \”सपनों की उड़ान प्रतियोगिता\” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल के आठ विकास खंडों के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, प्राचार्य डाइट सुरेश चंद्र आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महापौर द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नैसर्गिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए सपने देखने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को तरासने में अध्यापकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है अतः अध्यापकों से विशेष अनुरोध है कि भारत का भविष्य तैयार करने के लिए निरंतर नवाचारी प्रयोग अपने शिक्षण में करते रहें। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय को विद्यालयों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सामुदायिक सहभागिता से ही शिक्षण व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन और प्रासंगिक सुधार किए जाने संभव हैं। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने कहा कि सपनों की उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में उत्तम शैक्षिक माहौल एवं अपेक्षित शैक्षिक संप्राप्ति हेतु जन समुदाय को अभिप्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। बच्चों को सपने देखने के लिए प्रेरित करें , प्राचार्य डाइट द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अपने सपनों की उड़ान को वास्तविकता में बदलने के लिए विद्यालयों के परिवेश में आदर्श शैक्षिक वातावरण का सृजन किया जाए। इस भूमिका के लिए शिक्षक को संवेदनशील एवं समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग और उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज की प्रतियोगिताओं में सपनों के चित्र, सपनों की फैंसी ड्रेस, एकल काव्य पाठ ,सपनों की दौड़ ,आदर्श smc एवं लर्निंग टीचिंग स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर हल्द्वानी भाजपा अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय द्वारा भी बच्चों को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे ही भारत का भविष्य है। भारत का भविष्य किसी फैक्ट्री या कारखाने में निर्मित नहीं हो रहा है बल्कि इन विद्यालयों की कक्षाओं में भारत का भविष्य पुष्पित- पल्लवित हो रहा है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णायक के रूप में डॉ.विमल किशोर थपलियाल, डॉ संजय गुरुरानी, मदन मोहन जोशी, संतोष कुमार, रविंद्र तिवारी, सुमन बरगली अमित सनवाल, राजीव लॉरेंस, मुकुल जोशी, शाइस्ता अबरार, विद्या आर्य द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी अतिथियों ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो और बैग वितरित किए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य, गीता आर्य, रेखा टम्टा, विनीता मेहता, उमा कार्की, प्रेमा शैल, मुकुल जोशी, गिरजा शंकर, विनोद तिवारी ,कुसुम लता जलाल , दिव्या रावत, राजेंद्र बिष्ट आदि के द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

यह हैं परिणाम 

प्राथमिक वर्ग में सपनों के चित्र प्रतियोगिता में टिंकी, राजकीय प्राइमरी विद्यालय लूगड़ (ओखल कांडा) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया. उच्च प्राथमिक स्तर में डिंपल जोशी जूनियर हाई स्कूल लामाचौड़, हल्द्वानी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। कविता पाठ में सोनाक्षी, राजकीय प्राइमरी विद्यालय पतलिया गांव, कोटाबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर में राधिका कश्यप जूनियर हाई स्कूल मुखानी हल्द्वानी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। फैंसी ड्रेस में राज की प्राइमरी विद्यालय उदय लालपुर हल्द्वानी के हेमचंद्र द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर में सोनम जीना,जूनियर हाई स्कूल काकडी घाट रामगढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। सपनों की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राइमरी विद्यालय चंद्रनगर रामनगर के छात्र ,अभि द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर में दीपांशु बिष्ट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हली, रामगढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

टीचिंग लर्निंग मटेरियल स्टॉल जूनियर हाई स्कूल विजयपुर कोटाबाग का सर्वोत्तम रहा।

आदर्श smc के रूप में राजकीय प्राइमरी विद्यालय गिनती गांव, कोटा बाग को प्रथम स्थान में चयनित किया गया।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर…


    ख़बर शेयर करे -

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !