यहां स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, आठ बच्चे चोटिल

ख़बर शेयर करे -

समाचार शगुन उत्तराखंड 

बाजपुर के केलाखेड़ा के बोर नदी पुल के निकट गांव चंदनपुरा मार्ग पर मदर इंडिया पब्लिक स्कूल की गांव से बच्चों को लेकर आ रही थी। तेज गति से आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में उतर गई। इससे बस में सवार आठ बच्चे चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अभिभावकों ने चोटिल बच्चों को बस से बाहर निकाला। परिजनों ने नजदीक के अस्पताल में बच्चों का इलाज कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने चालक पर लापरवाही के साथ तेज गति से बस चलाने का आरोप भी लगाया। दुर्घटना से आहत गांव हरिपुरा निवासी मीराबाई ने बताया कि उनका बेटा बस का सुबह से इंतजार कर रहा था लेकिन बस के नहीं पहुंचने पर उसे पता चला कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ऐसी दुर्घटना हो चुकी है। दुर्घटना में मनप्रीत सिंह,दिवसहज सिंह, दिवरूप सिंह, हर्षदीप, लवनीत कांबोज, हरनाव सिंह, गुरकीरत हांडा और गुरनूर सहित आठ बच्चे चोटिल हो गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल बस मे चोटिल हुए बच्चों को उपचार के लिए ले जाया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर…


    ख़बर शेयर करे -

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !