मई दिवस की रैली को लेकर किया जनसंपर्क

ख़बर शेयर करे -

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मई दिवस आयोजन समिति ने 1 मई को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर टीम के साथ विभिन्न कार्यालयों विद्यालयों में जनसंपर्क किया। कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में इस टीम ने रामनगर में वन विभाग, वन निगम, लोनिवि, सिंचाई विभाग, तहसील के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों में संपर्क किया। टीम ने कर्मचारी शिक्षकों को मई दिवस के गौरवमई इतिहास के साथ साथ मजदूर समुदाय की वर्तमान परिस्थितियों और सरकार की नीतियों से अवगत कराया। मई दिवस आयोजन समिति के संयोजक चंद्र बल्लभ छिमवाल ने जानकारी दी कि 1 मई को सांय 5 बजे से नगरपालिका परिसर से एक जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लखनपुर शहीद पार्क पर जाकर जनसभा में बदल जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता नंदराम आर्य ने सभी से पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी की अपील की। इस मौके पर शिक्षक नेता सुभाष गोला, बालकृष्ण चंद, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिमवाल, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के रवि, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के रोहित रुहेला, आइसा के सुमित कुमार मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर…


    ख़बर शेयर करे -

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !