कुमाऊं में यहां युवती के हत्यारोपी का घर प्रशासन ने जेसीबी से किया ध्वस्त

ख़बर शेयर करे -

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर में पूजा मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। संयुक्त टीम ने सोमवार 5 मई को हत्यारोपी मुश्ताक का सितारगंज के गौरीखेड़ा में बना अवैध घर ध्वस्त कर दिया। ये जमीन एसटी वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है और इस पर मुश्ताक के पिता अली अहमद ने अवैध रूप से मकान बनाया था। पुलिस को घर पर कोई नहीं मिला और मकान के रखे सामान की फर्द बना ली गई।

खटीमा में अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में एक युवती की सिर कटी सड़ी गली लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त बंगाली कालोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) के रूप में हुई। वह करीब पांच माह से लापता थी और उसकी गुमशुदगी हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हरियाणा पुलिस ने हत्यारोपी उसके प्रेमी सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक को गिरफ्तार किया था। मुश्ताक के साथ वर्ष 2022 से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था‌ लेकिन नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया था। इसका विरोध करने पर मुश्ताक ने पूजा को अंडर पास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर नदन्ना से पूजा की सिर कटी लाश बरामद की थी। लेकिन उसका सिर बरामद नहीं हो सका था। शनिवार को गुुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने की पुलिस ने मुश्ताक की निशानदेही पर कटे सिर की तलाश की, सफलता नहीं मिली। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से पूजा का मोबाइल बरामद किया था। मृतका का गला काटने में प्रयुक्त चाकू अभियुक्त को उसकी बहन फूलबानो के घर नई बस्ती, अमाऊं से बरामद किया था। लेकिन उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं मिले।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Uttarakhand News: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर बैठे, कंपनी को दी चेतावनी !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -रुद्रपुर में ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर डिलीवरी सेवा ठप कर…


    ख़बर शेयर करे -

    मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता की पहल, मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले कपड़े !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मनसा देवी मंदिरमें पुजारियों को दिए गए बिना जेब वाले कपड़े दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि दान में किसी भी अनियमितता पर…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !