Weather Update:मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चार फरवरी से फिर से करवट लेगा मौसम, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ख़बर शेयर करे -

शिक्षानगरी के अधिकतम तापमान में उछाल आने से दोपहर में ठंड का असर थोड़ा कम हो गया है। हालांकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक घुली हुई है। उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरिद्वार जिले में चार फरवरी को मौसम फिर से करवट बदलेगा।

🌸आंशिक बादल छाने के साथ ही वर्षा का भी पूर्वानुमान है।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई। ऐसे में लोगों ने गुनगुनी धूप में बैठकर ठंड से राहत महसूस की। उधर, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में चार फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके अलावा बिजली चमकने की भी संभावना है। जबकि एक से लेकर तीन फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

🌸बदलते मौसम के कारण बढ़े खांसी, जुकाम व बुखार के मामले

लक्सर : इन दोनों मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिसके चलते सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। चिकित्सक मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी का मौसम अंतिम दौर में चल रहा है। जिसके चलते मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिन के समय जहां चटक धूप निकल रही है, वहीं सुबह शाम मौसम बेहद ठंडा हो रहा है। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही व्यक्तियों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम के कारण नगर के अलावा देहात क्षेत्र में खांसी, जुकाम, सर्दी, बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

लक्सर सीएचसी के चिकित्सक डा. नलिंद असवाल ने बताया कि बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. यशपाल अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार का असर हो सकता है। इससे बचाव के लिए मौसम को देखते हुए खानपान पर ध्यान दिए जाने एवं विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

🌸यह बरतें सावधानी

शीतल पेय का सेवन न करें

हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें

गर्म कपड़े पहनें

वाहन चलाते समय सिर व चेहरा खुला न रखें

ठंडे खाद्य पदार्थ आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचें।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !