Weather Update:उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज,बदल रहा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली समेत कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 

🌸बदल रहा तापमान

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में तापमान 25.1 डिग्री अधिकतम और 5.7 डिग्री न्यूनतम रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का तापमान 16.2 डिग्री अधिकतम और 2.6 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया।

🌸बर्फबारी और बारिश के आसार कम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस साल जनवरी के महीने में बारिश न के बराबर हुई है, जिससे ठंड समय से पहले कम हो गई। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण बर्फबारी भी नहीं हुई। हालांकि, अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 

🌸आने वाले दिनों का मौसम

फरवरी में तापमान बढ़ने की संभावना है क्योंकि इस बार जनवरी सूखा बीत गया है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन हल्की बारिश और बादलों की संभावना से थोड़ी राहत मिल सकती है। ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है और फरवरी में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में हल्की बारिश से मौसम में बदलाव हो सकता है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !