Weather Update:4 फरवरी से उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य में दिन में तेज धूप से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बरकरार है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 फरवरी से उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

🌸बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

🌸अगले कुछ दिनों का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में सफर के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है ओर तापमान में गिरावट आ सकती है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !