कल रात्रि लगभग 11 बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा डीजल/पेट्रोल का टैंकर आगे की कमानी का पट्टा टूटने के कारण दुर्घनाग्रस्त होकर बाड़ेछीना के पास सड़क से नीचे गिर गया। जिस सूचना पर अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा श्री महेश चन्द्र मय फायर यूनिट व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
जिसमें चालक शमशेर सिंह,परिचालक,ग़ुरसहज सिंह निवासी- बाजपुर,कुंडेश्वरी थाना काशीपुर दोनों सुरक्षित है।
सुरक्षा के दृष्टिगत फोर्स मौके पर मौजूद है और आस-पास के इलाके को खाली करा दिया गया है।
हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।
ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…

