Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना दन्या का किया वार्षिक निरीक्षण जनता दरबार लगाकर सुनी समस्यायें,किया निस्तारण

ख़बर शेयर करे -

जवानों को शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराया गया,शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखीशस्त्राभ्यास की अच्छी जानकारी रखने व अच्छे मैस प्रबन्धन के लिये सम्मानित होगें 02 हेड कांस्टेबल

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 06.02.2025 को थाना दन्या का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
एसएसपी महोदय द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया।
• थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक,हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।
• भोजन व्यवस्था के अच्छे प्रबन्धन,साफ सफाई के लिये मैस कंमाडर हेड कानि0 मनोज कोहली को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।
• थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।
• कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।
• लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।
• अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
• सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
• जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई,शस्त्रो की अच्छी जानकारी रखने वाले हेड कानि0 प्रेम सिंह को पुरस्कृत किये जाने हेतु बताया।
• थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
• व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
• *थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह* को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
• व्यापक जनजागरुकता अभियान जारी रखने के निर्दश दिये।
• *जनता दरबार-*
सर्वप्रथम श्री एन0एस0 नगन्याल एसडीएम भनौली व व्यापार मण्डल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी महोदय का स्वागत किया गया।
महोदय द्वारा जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया। थाने पर जनता दरबार लगने से लोग काफी खुश नजर आये। जनता दरबार दौरान थाना क्षेत्र के व्यापार मण्डल,स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी जागेश्वर श्री भगवान गिरी,श्री दान सिंह मेहता,वाचक,अपर उपनिरीक्षक श्री पुष्कर सिंह खाती व थाने के अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !