Uttrakhand News:राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को उच्च शिक्षा विभाग में दी गई प्रथम तैनाती

ख़बर शेयर करे -

उच्च शिक्षा मंत्री बोले-शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन की गुणवत्ता में होगा सुधार

राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को उच्च शिक्षा विभाग में प्रथम तैनाती दे दी गई है।

जिसमें हिन्दी विषय में 29 और रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इनमें से 46 नवनियुक्त प्रोफेसरों को पर्वतीय व दुर्गम महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति दी गई है।

सभी नवनियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसरों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। हालांकि रसायन विज्ञान के 11 असिस्टेंट प्रोफेसर को पर्वतीय क्षेत्र के महाविद्यालयों में पद रिक्त न होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनाती दी है। इन असिस्टेंट प्रोफसरों को कुछ समय उपरांत पद रिक्त होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में तैनात किया जायेगा।

 

हिन्दी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर में शिवानी कर्नाटक को पीजी कॉलेज बेरीनाग में प्रथम तैनाती दी गई है। इसी प्रकार पंकज पाण्डेय व कपिल को पीजी कॉलेज कपकोट, सपना को राजकीय महाविद्यालय पाटी, ममता को गंगोलीहाट, प्रियंका यादव को गुरूड़, चन्द्रकांत तिवारी को बलुवाकोट, खेमकरण को तलवाड़ी, सुमन को पीजी कॉलेज जयहरीखाल, हरीश को स्याल्दे, चंचल गोस्वामी व चन्द्रावती जोशी को पीजी कॉलेज टिहरी, पूनम मियान को गणाई गंगोली, संजीता देवी को पतलोट, हेमंती को कांडा, नीना शर्मा को कमांद, रीता आर्य व रीतु को मुनस्यारी, अंकित कुमार सिंह को मजरा महादेव, प्रीती शाह को चौखुटिया, भारती नौटियाल को थत्यूड, मीना को देवाल, धर्मेन्द्र और जूली को थलीसैंण, भारती नौटियाल थत्यूड, मीना को देवाल, धर्मेन्द्र और जूली को थलीसैंण, भारती नौटियाल को लम्बगांव, भागीरथी राणा को मोरी, नरेश लाल को मानिला, मनोज कुमार आर्य को नारायण नगर और सूरज कुमार को राजकीय महाविद्यालय नन्दासैण चमोली में प्रथम तैनाती दी गई है।

 

इसी प्रकार, रसायन विज्ञान में देवकी नंदन व पंकज कुमार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में प्रथम तैनाती दी गई है। जबकि गरीश सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी, संजय दत्त को अगस्तमुनि, जोगेन्द्र कुमार को गोपेश्वर, वैशाली सिंह को पुरोला, लीलावती नित्वाल बड़कोट, महेश कुमार मानिला, किरण चौहान को नागनाथ पोखरी, पिंकी को बलुवाकोट, कुलदीप सिंह को स्याल्दे, अंशु टम्टा को अगरोडा धारमंडल, पूजा को बेदीखाली, गीता सैनी को टिहरी तथा नवीन चन्द्र को राजकीय महाविद्यालय चकराता में प्रथम तैनाती दी गई। जबकि नरेन्द्र सिंह, कमल आर्य, गरीमा टम्टा, राजेश कुमार, गम्भीर सिंह, कुंदन प्रसाद, रीना, प्रवीण कुमार, मोनिका, नीरज कुमार और निधी शर्मा को उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जिन्हें पद रिक्त होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में भेजा जायेगा। 

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 55 और असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती कर दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय में 29 तथा रसायन विज्ञान में 26 सहायक प्राध्यापक शामिल है। राजकीय महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताओं में है ताकि प्रदेश में उच्च शिक्षा के स्तर को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !