Weather Update:उत्तराखंड के इन पांच जिलों में आज बारिश की संभावना,ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) का मौसम लगातार बदल रहा है. राज्य के अधिकांश इलाकों में कभी चटख धूप खिल रही है, तो कभी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने इस समय पर्वतीय जिलों में बारिश और ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

स्नोफॉल की खबर ने स्थानीय व्यापारियों के बीच एक बार फिर अच्छे व्यापार की उम्मीद जगाई है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित मैदानी जिलों में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि दिन ढलते ही पहाड़ी जिलों में बारिश के चलते तेज और ठंडी हवाओं का सितम भी झेलना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है. ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. ऐसे में प्रदेशभर में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है.

 

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज यानी 9 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं. प्रदेश के अन्य जनपदों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि रविवार को राजधानी देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

🌸देहरादून का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 92 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !