Uttrakhand News:उत्तराखंड में वन दरोगा के 124 पदों पर होगी भर्ती,रिक्त पदों की कुल संख्या 241 से बढ़कर हुई 365

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड में वन दरोगा के 124 पदों पर भी भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती के विज्ञापन में वन दरोगा के पद भी जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही रिक्त पदों की कुल संख्या 241 से बढ़कर 365 हो गई है।

🌸भर्ती के लिए 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 31 जनवरी को सहायक कृषि अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें वन दरोगा का नाम तो शामिल था लेकिन पदों का निर्धारण न होने से शून्य दिखाए गए थे। अब सभी दिक्कतें दूर होने के बाद पदों की संख्या स्पष्ट हो गई है। इस भर्ती में अब वन दरोगा के 124 पद शामिल होंगे।

 

🌸पूर्व में जारी विज्ञापन में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1(रसायन शाखा) के सात, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के तीन, डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के छह, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19, पर्यवेक्षक (पाक कला,कुकरी) के एक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के पांच, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के छह, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, प्रयोगशाला सहायक के सात, स्नातक सहायक के दो, कारागार विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट के 10, जल संस्थान के अंतर्गत कैमिस्ट के 12, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत फोटोग्राफर के तीन, सिंचाई विभाग के अंतर्गत प्रतिरूप सहायक के 25, वैज्ञानिक सहायक के छह रिक्त पदों को मिलाकर कुल 241 पदों पर भर्ती निकली थी।

इस भर्ती के लिए छह फरवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 28 फरवरी तक चलेंगे। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !