Weather Update:उत्तराखंड में पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क,15 फरवरी तक बारिश के कोई आसार नहीं

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही मौसम गर्म होने लगा है. राजधानी देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. साल 2020 के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में यह पहली बार हुआ है कि राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री के ऊपर पहुंचा है.

राज्य के मैदानी इलाकों में यह आलम है, तो पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है, जिसके चलते फरवरी माह में ही गर्मी का अहसास होने लगा है. इन दिनों लगभग पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि इक्के-दुक्के स्थानों पर न के बराबर बारिश हुई है लेकिन पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल मंडराने से लेकर सर्द हवाओं के चलने से मौसम सुबह-शाम ठंडा हो रहा है.

 

देहरादून में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दोपहर के वक्त धूप में लगातार बैठने में दिक्कत हो रही है. मंगलवार को भी सूरज के तल्ख़ तेवर देखने को मिले. सोमवार को राजधानी में पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचकर 27.4 डिग्री रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिलहाल 15 फरवरी तक बारिश के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि 16 फरवरी से बारिश हो सकती है. आज (बुधवार) राज्य के तमाम जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. डॉ सिंह ने कहा कि आज देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 70 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. 

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !