Weather Update:उत्तराखंड में फरवरी में ही पड़ रही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी,आज राज्यभर का मौसम रहेगा शुष्क

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में फरवरी के पहले पखवाड़े में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और इसकी वजह यह है कि लगातार कई महीनों से राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क बना हुआ है.

अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार बारिश और बर्फबारी न के बराबर पड़ी है. बारिश न होने से वातावरण में नमी नहीं है और सूरज के तल्ख तेवर भी गर्मी में इजाफा कर रहे हैं. फरवरी माह की शुरुआत से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था. तेज धूप और शुष्क हवाओं से लोग परेशान हैं. मौसम में बदलाव बीमारियों को बढ़ावा देने का काम करता है. राज्य में दिन-रात के तापमान में अंतर के चलते लोग वायरल फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. मार्च-अप्रैल तक जितना तापमान बढ़ता था, उतनी गर्मी फरवरी में पड़ रही है. मौसम विभाग ने राज्य में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. वहीं 16 फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज (13 फरवरी) राज्यभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के पीछे शीतकाल में हुई कम बारिश है. उत्तराखंड में पश्चिमी विभोक्ष कमजोर होने से फरवरी में ही असहनीय तेज धूप देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है. राजधानी में मौसम शुष्क बना हुआ है. 15 फरवरी तक मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा और 16 फरवरी से उच्च हिमालय स्थित चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है.

🌸देहरादून का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 383 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और हवा रहेगी सुबह शाम ठंड रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !