Weather Update:उत्तराखंड में 16 फरवरी के बाद बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में लंबे वक्त से बारिश की कमी और शुष्क मौसम के चलते राज्यभर के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. प्रदेश की राजधानी देहरादून का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है.

देहरादून समेत तमाम जिलों में मौसम शुष्क है. पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक सूरज की तपिश बढ़ती दिख रही है. फरवरी माह में ही पहाड़ भी तपने लगे हैं और चटख धूप होने से अधिकतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है. दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में दिन-रात के तापमान में अंतर के साथ ही सुबह-शाम के वक्त सर्दी भी कम होने लगी है. फिलहाल राज्य में दूर-दूर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज (शुक्रवार) राज्य के तमाम जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

🌸देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 90 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

🌸16 फरवरी के बाद बारिश की संभावना

डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक देहरादून समेत राज्यभर में बारिश होने की उम्मीद नहीं है. राजधानी में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे दिन के वक्त पारा चढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा. देहरादून के आसपास के इलाकों में भी दिनभर धूप खिलने से वातावरण में गर्म हो गया लेकिन दिन ढलने से पहले ही सूरज बादलों के पीछे छिप गया. मौसम बदलते ही सर्द हवाएं चलने लगीं. हालांकि 16 फरवरी के बाद बारिश की संभावना है क्योंकि कुछ एक्टिविटी ऐसी बनती दिख रही है.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !