Weather Update:प्रदेश में मौसम मंगलवार से एक बार फिर बदलेगा करवट,18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना

ख़बर शेयर करे -

प्रदेश में मौसम मंगलवार से एक बार फिर करवट बदल सकता है। 18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है।

इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुल्क रहा और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

🌸22 और 23 फरवरी को हिमपात हो सकता है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है।

इन दो दिन अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है। फिर 22 एवं 23 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में वर्षा के साथ चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

🌸दून में मौसम के साथ बदलने लगा फैशन का ट्रेंड

दोपहर को तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही साथ ही फैशन का ट्रेंड भी बदल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नए कपड़े दुकानों में सजाने की तैयारी चल रही है। बच्चों से लेकर युवा और महिलाओं के लिए विभिन्न रंगों में हल्के कपड़े बाजार में आ चुके हैं। साधे और पार्टी वियर परिधान अलग अलग डिजाइन में तैयार हैं।

लोग बाजार जाकर नए ट्रेंड को लेकर दुकानदारों से मांग कर रहे हैं। इनमें काटन और रेयान के कपड़े खास पसंद बने हैं। दुकानदारों ने भी बदलते मौसम को लेकर कपड़ों का स्टाक मंगवा लिया है। बीते कुछ दिनों से सुबह शाम हल्की ठंड है लेकिन दोपहर को गर्मी महसूस होने लगी है। यहां तक कि जैकेट और स्वेटकर उतारना पड़ रहा है। ऐसे मौसम को देखते हुए बाजार भी परिधानों से सजने लगे हैं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे सुबह शाम ठंड रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !