Uttrakhand News:जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी की हुई तैनाती

ख़बर शेयर करे -

जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी की तैनाती हो गई है। मूल रूप से जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सत्यपाल सिंह ने आज जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को भी अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल ने कहा कि उनका प्रयास मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को  जन जन तक पहुंचना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों के लिए कार्य करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 

श्री सिंह इस पद में आने से पूर्व 11 वर्ष केनरा बैंक में कार्यरत रहे। उनकी स्कूलिंग एवं उच्च शिक्षा भी अल्मोड़ा से ही हुई। उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया है। वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ परीक्षा 2021 से चयनित होकर आये हैं।

श्री सिंह का मोबाइल नंबर :  94115 45545

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !