Weather Update:मौसम विभाग ने आज का पूर्वानुमान किया जारी उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड के मौसम को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Uttarakhand Weather Today) ने प्रभावित किया है. 20 फरवरी को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिली. इसके अलावा, 2800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई. गौरतलब है कि बीते दिन मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी, जो सटीक साबित हुई. पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देख सैलानी भी बेहद खुश नजर आए.

मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) का पूर्वानुमान जारी किया है. राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में एक बार फिर बारिश हो सकती है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 20 फरवरी को पूरे राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिला. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में बिजली गरजने के साथ-साथ बारिश हुई. वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई. हालांकि आज भी राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है लेकिन ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा. देहरादून जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

देहरादून का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा. देहरादून में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 94 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा तापमान में भी गिरावट रही अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा छाई रहेगी सामान्यतः धूप खिली रहेगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !