Uttrakhand News:यहां जमीन बेचने के नाम पर महिला से करी 16 लाख रुपए की ठगी

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड के रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी सुरभि गौतम ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी जनपद पीलीभीत में स्थित भूमि खरीदने के लिए उसके पति का संपर्क एक दलाल तपन माही के माध्यम से न्यूरिया हुसैनपुर के ग्राम मझरा निवासी त्रिलोक सिंह व सुखराज सिंह से हुआ।

दोनों आपस में पिता पुत्र हैं। इसमे से त्रिलोक सिंह ने कहा कि उनका एक पुत्र आस्ट्रेलिया में रहता है। पुत्र ने अपनी पत्नी किरनजीत कौर व पुत्र गजेंद्र सिंह के नाम ग्राम रसूला में एक जमीन खरीदी थी,जो बिकाऊ है। उस जमीन पर कोई विवाद न होने की बात भी कहते हुए राजस्व अभिलेख भी दिखाए। इस पर पीड़िता ने 18 लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से कुल रकवा 7.628 की जमीन देना तय हुई थी। बयाने के रूप में छह मार्च 2024 को तय बातचीत के अनुसार रुद्रपुर में 100 रुपये के स्टांप पर तय रकम में से छह लाख रुपये गवाहों की मौजूदगी में दिए। इसके अलावा 10 लाख रुपये उसने बैंक के चेक के माध्यम से दिए। बाद में उसे पता चला कि उक्त जमीन पर मुकदमे चल रहे हैं। रुपये वापस नहीं किए गए। जमीन को किसी और के हाथों आरोपियों ने बेच दिया। पीड़िता ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना अमरिया में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !