Weather Update:उत्तराखंड में आज पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा साफ,उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

ख़बर शेयर करे -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) के सभी जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, आज (सोमवार) भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है.

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते चार दिन पहले मौसम में बदलाव देखने को मिला था लेकिन अब फिर से मौसम शुष्क हो गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा. हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा जबकि दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास होगा.

यह ट्रेंड खासकर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और मसूरी जैसे इलाकों में देखने को मिलेगा. अगर आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं. हल्की ठंड के बीच दिन में धूप का मजा लेने का यह बेहतरीन समय है. खासतौर पर मसूरी, नैनीताल और टिहरी जैसी पहाड़ी जगहों पर जहां ठंडी हवाओं के साथ हल्की गुनगुनी धूप मिलेगी. मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे यात्रा करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी.

सेहत का भी रखें ध्यानभले ही दिन में तापमान बढ़ रहा हो लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी. ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यदि आप बाहर निकल रहे हैं, तो सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें. उत्तराखंड का मौसम इन दिनों बेहद सुहावना है, ऐसे में यह घूमने-फिरने के लिए बेहतरीन समय साबित हो सकता है.

देहरादून का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियसदेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम 3.2 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी संतोषजनक बनी हुई है. रविवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 98 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. यह दर्शाता है कि फिलहाल प्रदूषण का स्तर ज्यादा चिंताजनक नहीं है.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !