Uttrakhand News:शिक्षा विभाग में छह हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी भर्ती: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत

ख़बर शेयर करे -

शिक्षा विभाग में छह हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बजट सत्र में कार्यस्थगन के दौरान विपक्ष के सदस्यों के सवालों के जवाब में इसकी जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स के माध्यम से करने जा रही है।

नियुक्ति पाने वाले सभी लोग उत्तराखंड से होंगे। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति उसी ब्लॉक व जिले का हो। इसके अलावा बीआरपी, बीआरपी के पदों पर नियुक्ति के लिए संस्था नामित हो चुकी है। इन पदों पर जल्द नियुक्ति दी जाएगी। बताया, सहायक अध्यापक एलटी के 1544 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम आ चुका है।

इनकी काउंसलिंग भी हो चुकी हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्तिपत्र दिए जांएगे। नवनियुक्ति के इन सभी अभ्यर्थियों को कम से काम पांच साल पहाड़ में सेवा देनी होगी। जबकि, 613 प्रवक्ताओं की राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होनी है। जब तक आयोग से ये प्रवक्ता नहीं मिलते तब तक कला संवर्ग के 500 अतिथि शिक्षकों को तैनाती की जाएगी।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !