Almora News :सभी पार्षदों ने डायलिसिस सुविधा दिलाने की करी मांग,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सोपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करे -

मेडिकल कॉलेज की स्थापना अल्मोड़ा में होने के बाद अल्मोड़ा सहित आसपास के पर्वतीय जनपद के लोगों को लग रहा था कि अब उन्हें स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सीय सुविधा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध हो पाएगी।लेकिन बड़े खेद का विषय है कि मेडिकल कॉलेज को संचालित हुए 5 साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।हंस फाउंडेशन के डायलिसिस सेंटर से किडनी रोगी अपनी डायलिसिस करा रहे हैं।लेकिन हंस फाउंडेशन के डायलिसिस सेंटर में केवल 6 यूनिट होने के कारण दर्जनों किडनी रोगी अपनी डायलिसिस के लिए अभी भी हल्द्वानी या अन्यत्र जाने को मजबूर है। सरकार के द्वारा लगातार मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने का दावा किया जा रहा है लेकिन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा न होना सरकार सहित मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में एक डायलिसिस जैसी सुविधा न हो पाना खेद के साथ ही चिंताजनक विषय है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में रहे प्राचार्यों के द्वारा क्यों डायलिसिस सुविधा प्रारंभ करवाने के लिए सरकार से सामंजस्य नहीं किया गया यह सोचनीय विषय है।आज प्राचार्य महोदय को सभी पार्षदों ने मिलकर ज्ञापन के माध्यम से मांग करी की एक माह के भीतर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कम से कम दो दर्जन यूनिट का डायलिसिस सेंटर खोला जाए।यदि बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज डायलिसिस सेवा प्रारंभ करने में कोई रुचि नहीं लेता है तो मजबूरन हमें मेडिकल कॉलेज के खिलाफ आंदोलन को लामबद्ध होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं सरकार की होगी।ज्ञापन देने में पार्षद वैभव पांडेय, दीपक कुमार,अनूप भारती चंचल दुर्गपाल,विकास कुमार,प्रदीप चंद्र आर्य,इंतिखाब कुरेशी,मुकेश कुमार(डैनी)गुंजन चम्याल व तुलसी देवी रहे।।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !