Almora News:फॉरेस्ट फायर की रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक

ख़बर शेयर करे -

फॉरेस्ट फायर की रोकथाम के लिए आज कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे संवेदनशील वन क्षेत्र जहां पानी की पाइप लाइन बिछी हुई हैं वहां प्रत्येक 500 मीटर पर पानी का प्वाइंट बनाया जाए, जिससे फॉरेस्ट फायर के दौरान उसका उपयोग करके आग पर काबू पाया जा सके। जिलाधिकारी ने इस संबंध में पूर्व में भी बैठक कर संबंधित अधिकारियों को इस  पहल को लागू करने के निर्देश दिए थे। आज हुई बैठक में पूर्व में दिए निर्देशों की भी समीक्षा हुई। जिन अधिकारियों ने इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए  अपेक्षित कार्य नहीं किया, जिलाधिकारी ने उनके प्रति नाराजगी जाहिर की तथा कड़े निर्देश दिए कि आगामी दो दिन में उपरोक्त के दृष्टिगत सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए। जहां जहां प्वाइंट बनाएं जाएंगे, उन प्वाइंट को जीआईएस पर भी मैप करें। 

विदित हो कि यह पहल जिलाधिकारी द्वारा वनाग्नि रोकथाम के लिए प्रयोगात्मक रूप से प्रारंभ की गई है। इसके तहत लगभग 100 किलोमीटर के क्षेत्र में जहां जहां वन क्षेत्र से पेयजल लाइन बिछाई हुई हैं, वहां प्रत्येक 500 मीटर पर पानी की लाइनों में प्वाइंट बनाए जाएंगे तथा पानी के अंडर ग्राउंड टैंक भी बनाए जाएंगे। यह टैंक रिसाव रोधी होंगे तथा लंबे समय तक इनमें पानी की उपलब्धता बनी रहेगी, जिससे जंगली जानवरों को भी पीने का पानी  जंगल में ही मिल सकेगा । फॉरेस्ट फायर के दौरान उन टैंकों एवं प्वाइंट से पानी लेकर आग पर काबू पाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य प्रयोगात्मक रूप से किया जा रहा है, यदि यह कार्य सफल रहा तो अगले वर्ष से पूरे जनपद में इसे लागू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि यह काम प्राथमिकता से किया जाना है। चूंकि शासन ने फॉरेस्ट फायर को आपदा घोषित कर दिया   गया है, अतः आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। 

उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु सभी खंडों को दो दो लाख रुपए आंशिक आधाराशि के रूप में  दे दिए जाएं, जिससे वें अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर सकें।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डिप्टी कलेक्टर याक्षी अरोड़ा समेत संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !