Almora News:बहुत दिनन के रूठे श्याम को में होरी में माना लाऊंगी, बैठक होली पर झूमे संगीत प्रेमी

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत के रागों पर आधारित बैठकी होली का आयोजन घर घर में होने लगा है। बैठक होलियो के संरक्षण के लिए अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप की पहल रंग लाने लगी है। रविवार को ग्रुप के सदस्य दीपक जोशी और संगीता जोशी के आवास पर बैठक होली का आयोजन किया गया। जिसमे अल्मोड़ा सहित देहरादून से आए कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेर कुमाऊनी बैठक होली का गायन कर सतरंगी छटा बिखेरी।

रविवार की रात्रि शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप के दीपक जोशी एवम संगीता जोशी के आवास पर की गई। बैठक होली की शुरुआत संगीता जोशी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद रंगकर्मी एवम होली गायक अनिल सनवाल ने राग श्याम कल्याण में बहुत दिनन के रूठे श्याम को में होली में माना लाऊंगी होली गायन किया। वहीं होली गायक महेश जोशी ने राग काफी में देखे अनोखे खिलाड़ी एवम निर्मल पंत ने राग काफी में साबिर के दरबार होली प्रस्तुत कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। होली गायक ललित प्रकाश ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मोपे रंग की गागर होली गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वरिष्ठ होली गायक अमरनाथ भट्ट ने राग बिहाग में सब रंगन से न्यारो कन्हैया ने मोपे एसो चटक रंग डालो और देहरादून से आए वरिष्ठ होली गायक जितेंद्र मिश्रा ने राग देश में हूं बैरागन अपने पिया की गाकर बैठक मैं शमा बांध दिया। वहीं होली गायक दीप जोशी ने राग भैरवी में धरम बिगारो रंग डाल गाकर बैठक होली में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबले पर राजेंद्र नयाल, मोहम्मद अरशद, कमल जोशी, हरिनंदन जोशी ने संगत की। इस दौरान दीपक जोशी, जगत मोहन जोशी, राजेंद्र मनराल, मुकुल पंत, दिनेश पंत, दिव्यांश जोशी, धीरज साह, राजा पांडे, योगेश योगी आदि मौजूद रहे।
———


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !