Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर वांछितों की धरपकड़ तेज फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों के खातो से हजारो की धनराशि हड़पने वाले वांछित अभियुक्त को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा Fir No-01/25 धारा 316 (5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
वांछित अभियुक्त बसंत लाल आर्या उम्र 43 वर्ष पुत्र धनीराम आर्य निवासी ग्राम झिझाड़, सोमेश्वर जनपद अल्मोडा को जो कई दिनों से फरार चल रहा था जिसके द्वारा पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से लगभग 94 हजार रुपए से अधिक की धनराशि निकाली गयी।
सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही थी।
दिनांक 04.03.2025 को उपरोक्त वांछित अभियुक्त को साई पुल के पास सोमेश्वर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

🌸सोमेश्वर पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री राजेंद्र प्रसाद
2. हेड कानि0 श्री पवन कुमार
3. होम गार्ड श्री महेंद्र गिरी
4. ⁠ होम गार्ड श्री गोविंद सिंह
5. होम गार्ड श्री वीरेंद्र राम


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !