Uttrakhand News :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार के पायलट प्रोजेक्ट सारथी के तहत 14 महिला ड्राइवरों को किया जा रहा है तैयार,एक सप्ताह कराएंगी मुफ्त सफर, पहली सवारी बनेंगी कैबिनेट मंत्री

ख़बर शेयर करे -

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार के पायलट प्रोजेक्ट सारथी के तहत 14 महिला ड्राइवरों को देहरादून की सड़कों पर उतारा जाएगा, जो एक सप्ताह तक शहर की महिलाओं को मुफ्त सफर कराएंगी। फिलहाल, महिला ड्राइवरों को परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उसके बाद लाइसेंस के साथ रोजगार का अवसर दिया जाएगा।इस योजना की शुरुआत दो ई-टैक्सी, दो ई-ऑटो रिक्शा और 10 ई-स्कूटी से हो रही है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी होंगी। योजना के बेहतर संचालन और सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग व पुलिस को शामिल किया गया है।

🌸आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा मौका

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री आर्या ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट छह महीने बाद राज्य के अन्य शहरों में विस्तार लेगा। इस योजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। योजना की शुरुआत यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय से करेंगी। वह खुद महिला सारथी के साथ सर्वे चौक पर आईआरडीटी जाएंगी। जहां सभागार में सभी वाहनों का डेमो दिया जाएगा।

🌸एप के जरिए होगा संचालन, सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग

इस प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से हुई है। इन सवारी वाहनों के संचालन के लिए मोबाइल एप विकसित किया गया है। यह एप वैसे ही कार्य करेगा, जैसे ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कमर्शियल कंपनियों के एप करते हैं।मंत्री आर्या ने बताया कि वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई फीचर शामिल किए गए हैं। इन वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग नियमित रूप से होगी ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत मदद मिल सके।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !