Almora News:कोसी बैराज में सफाई को लेकर अल्मोड़ा बारामंडल विधायक माननीय मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज में किया धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करे -

आज दिनांक 7 मार्च 2025 को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कोसी बैराज में सफाई को लेकर अल्मोड़ा बारामंडल विधायक माननीय मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज में धरना प्रदर्शन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेन्द्र सिंह भोज जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह विष्ट ने किया , इस अवसर पर माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे द्वारा गर्मी के सीजन में होनी वाली पेयजल की समस्या को देखते हुए कोसी बैराज का भ्रमण किया था मेरे द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बैराज के अन्दर हुए गाद (सिल्ट ) को समय पर साफ करने के निर्देश दिए थे लेकिन विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण आज भी बैराज के अन्दर गाद की समस्या बनी हुई है जिससे बैराज के अन्दर एक ओर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है दूसरी ओर बीमारी इत्यादि का भय उत्पन्न रहता है अगर समय रहते गाद की सफाई नहीं की गई तो आने वाले मई जून के महीने में पेयजल की और गम्भीर समस्या हो सकती है, साथ ही उन्होंने सिंचाई खण्ड एवं जल संस्थान विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा यदि समय पर बैराज में गाद  की सफाई नहीं की गई, उससे होने वाली पेयजल समस्या की जिम्मेदारी विभाग की होगी और जनहित में हमे जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना भी पड़ेगा।

इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश चंद्र आर्या, महिला जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह,प्रदेश दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,यूथ जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार, डॉ मनोज जोशी, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र विष्ट, विशन सिंह विष्ट,प्रदेश सचिव एड महेश चन्द्र, पार्षद क्रमशः अनूप भारती, हेम तिवारी, मुकेश कुमार डैनी, वैभव पाण्डे, चन्दन सिंह भोज विनोद वैष्णव पूरन रौतेला रमेश नेगी हिमांशु मेहता विनोद फुलारा विनोद बीके पांडे आनंद बिष्ट परितोष जोशी  हरेंद्र रावत कुंदन सिंह बिष्ट भूपेश सिंह बिष्ट रविंद्र टम्टा मदन सिंह ड़ागी हेमचंद तिवारी किरण आर्य तारा तिवारी गीता मेहरा फ़हमीना खान दीपा साह दीपक कुमार सुशील शाह कार्तिक शाह चंद्रकिरण बिष्ट महेंद्र बिष्ट अहमद अंसारी दानिश अंसारी नीरज पवार अनुप भारती हरेंद्र शैली किशन सिंह बिष्ट गजेंद्र फर्त्याल बलवंत सिंह संजू सिंह बिष्ट महेंद्र सिंह संजय दुर्गापाल मनोज बिष्ट पुष्कर सिंह पिलख्वाल रविंद्र सिंह पिलख्वाल रविंद्र मुसुनी भोला कुमार रोहित रौतेला मयंक बिष्ट महेंद्र सिंह मेहता राजेश कुमार हिमांशु बिष्ट अर्जुन सिंह बिष्ट आर्यन कुमार निर्मला रावत पुष्कर आर्य देवेंद्र बिष्ट पंकज तिवारी दिनेश पिलख्वाल महेश चंद्र आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !