Almora News:अल्मोड़ा नगर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का पार्षद वैभव पांडे ने किया विरोध,कहा बिना जनता को जागरूक किये विभाग मनमाने तरीके से लगा रहा स्मार्ट मीटर

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा-नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री संगठन एवं पार्षद अधिवक्ता वैभव पांडे ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध किया है।उन्होंने कहा है कि बिना जनता को विश्वास में लिए बिजली विभाग के द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा एक पर्वतीय क्षेत्र है और यहां की आर्थिकी भी बहुत अच्छी नहीं है।ऐसे में बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से यदि बिजली के बिल ज्यादा आते हैं तो आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले बिजली विभाग को जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए था एवं स्मार्ट मीटरों के फायदे एवं नुकसान बताने चाहिए थे।उसके बाद यह बिजली के मीटर लगाने की कार्यवाही की जानी चाहिए थी।लेकिन आज बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिना लोगों की अनुमति लिए घरों में पुराने बिजली के मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही वे एक शिष्ट मंडल के साथ विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।उन्होंने कहा कि अन्य शहरों में जहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं वहां बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं बिजली के स्मार्ट मीटर निजीकरण की ओर सरकार का कदम है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सरकार रोजगार देने की बात कर रही है वहीं इन स्मार्ट मित्रों के लगने से यूपीसीएल में मीटर रीडिंग करते थे वे भी बेरोजगार हो जाएंगे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !