Uttrakhand News:उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखंड अभियान की करी शुरुआत, अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करे -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने \’फिट उत्तराखंड अभियान\’ (Fit Uttarakhand Campaign) की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित \’ईट राइट इंडिया\’ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को तेजी से लागू किया जाए और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

उत्तराखंड सरकार अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। अभी तक सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल और पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपस के तहत प्रमाणित किया गया है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और जेल परिसरों को भी इस अभियान के तहत प्रमाणित करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने आम जनता को कम तेल, कम चीनी और कम नमक के सेवन के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, \”हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। \’ईट राइट इंडिया\’ अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद करेगा। शिक्षण संस्थानों, रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी सही पोषण को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि लोग सही खानपान के प्रति जागरूक बनें।\”


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !