Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

🌸मामला-
दिनांक 13.03.2025 को भतरौजखान क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 12.03.2025 को घर से बिना बताये जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

🌸श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व श्री विमल प्रसाद सीओ रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 14.03.2025 को दिल्ली बुराड़ी से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई । गुमशुदा को बाद आवश्यक कार्यवाही/काउंसिलिंग के परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
अमन शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी बुराड़ी दिल्ली
भतरौजखान पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री संजय जोशी,प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2. हेड कानि0 श्री शमीम अहमद
3. हेड कानि0 श्री महेन्द्र सिंह
4. कानि0 श्री इन्द्र कुमार,सर्विलांस सैल


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !