Weather Update:मौसम विभाग ने बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट किया जारी,इन जिलों में दिखेगा असर

ख़बर शेयर करे -

देहरादून में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमे भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी आशंका जताई है। ऐसे में बदलते मौसम को लेकर लोगो को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गयी है।

🌸इन जिलों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल जिले के भी कहीं-कहीं बदरा बरस सकते हैं। राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड के और भी कई हिस्सों में अलर्ट जारी है।

🌸इन हिस्सों में भी अलर्ट जारी

राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C व 14°C के लगभग रहने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

नगर व आसपास के क्षेत्रों में बीते दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को भी सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही कुछ देर तक रिमझिम बारिश भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

अब भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हालांकि रुक रुक कर धूप भी खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में सामान्यतः धूप और बादल रहेंगे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !