Uttrakhand News:उत्तराखंड में शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में किया बड़ा बदलाव,13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला

ख़बर शेयर करे -

शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।

🌸कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया गया है। अपर सचिव आनंद श्रीवास्वत को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

यह पदभार देख रहे आईएएस मनुज गोयल को अपर सचिव सैनिक कल्याण व उच्च शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवा योजन की जिम्मेदारी दी गई है।

🌸हरिद्वार के नगर आयुक्त बदले

आईएएस नितिका खंडेलवाल को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी का दायित्व दिया गया है। आईएएस अनुराधा पाल को परियोजना निदेशक रीप की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस गौरव कुमार को निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस व नगर आयुक्त हरिद्वार वरुण चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का दायित्व दिया गया है। आईएएस नंदन कुमार को सीडीओ चमोली के पद से नगर आयुक्त हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है।

पीसीएस निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव सामान्य प्रशासन और इसी संवर्ग के श्याम सिंह को अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Chamoli Landslide: बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सिमली-ग्वालदम मार्ग भी प्रभावित; रास्ते में फंसे यात्री !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Chamoli Landslide: चमोली जिले में सुबह बदरीनाथ हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे रास्ता बंद हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम…


    ख़बर शेयर करे -

    Chamoli Tunnel Accident: आठ महीने में दूसरा हादसा, आखिर क्यों सवालों के घेरे में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे।…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !