Almora News:पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में किशोरावस्था कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा-आज दिनांक 21 मार्च 2025 को पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में किशोरावस्था कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर कृतिका भंडारी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर भंडारी द्वारा बताया गया कि किशोरावस्था एक तनावपूर्ण संक्रमण का समय है। यह समय सभी प्रकार की मानसिक शक्तियों के विकास का समय है। इस समय शरीर में विभिन्न हार्मोनल परिवर्तन भी होते हैं किशोरावस्था के विभिन्न परिवर्तनों मानसिक ,सामाजिक सामंजस्य आदि विषयों पर छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं द्वारा भी प्रश्नों के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर भंडारी से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रधानाचार्य प्रीति पंत द्वारा डॉक्टर भंडारी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं श्रीमती शिप्रा बिष्ट, तनुप्रिया खुल्वे, हेमा पटवाल,ममता भट्ट,अनीता रावल,शैलजा नयाल,किरन पाटनी,भावना बिष्ट, मोनिका,रेखा मेहता, जानकी राणा एवं छात्राएं उपस्थित रही।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हल्द्वानी में दो कारो में भीषण टक्कर। लाख लाख बचे सवार।

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे – हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर…


    ख़बर शेयर करे -

    आपदा पीड़ितों का दर्द बांट CM धामी ने मनाया अपना 50वां जन्मदिन!

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन आपदा पीड़ितों के साथ मनाया। देहरादून में भारी बारिश के बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !