गूलरभोज। आईटीआई की चहारदीवारी के आगे गूलरभोज-गदरपुर मार्ग से सटाकर लोनिवि की भूमि पर बनाए जा रहे पार्क को लेकर विरोध तेज हो गया है। एएनके इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क हादसों की आशंका जताते हुए निर्माण को तत्काल हटाने की मांग की है।
लोनिवि और आईटीआई की एनओसी लेकर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। गड्ढों को पाटकर सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जा रहा है। आईटीआई की दीवार तक पिलर लगाकर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत और बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा लगाकर सौंदर्यीकरण की योजना है। इससे दुर्घटना की संभावना भी कम होगी। – सतीश चुघ, नगर पंचायत अध्यक्ष गूलरभोज

