Dehradun: नशे और फिजूलखर्ची के विवाद में छोटे भाई ने उतारा बड़े भाई को मौत के घाट, सच छिपाने को रची साजिश !

ख़बर शेयर करे -

छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की थी। नशा, फिजूलखर्ची और दस लाख रुपये के विवाद से चलते छोटे भाई ने वारदात को अंजाम दिया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए साजिश रची।

देहरादून पटेलनगर क्षेत्र के बुड्ढी गांव में रविवार रात युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने महज दस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की कहानी गढ़कर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार 14 जून की रात बुड्ढी गांव निवासी 24 वर्षीय सोहेल हासन को घर के भीतर गोली लगी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

गलत आदतों के लिए था टोका करता
जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को घर के भीतर किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। वहीं घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गई 32 बोर की एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई। मृतक के छोटे भाई शाहिद हासन से पूछताछ में उसके बयान लगातार बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
सख्ती से पूछताछ करने पर शाहिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी महंगी आदतों को पूरा करने के लिए अक्सर परिवार से पैसे मांगता था। कुछ दिन पहले उसने पिता का एटीएम चोरी कर खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे।

इस बात को लेकर बड़े भाई सोहेल ने उसकी पिटाई भी की थी और लगातार उसे गलत आदतों के लिए टोका करता था। इसी रंजिश में शाहिद ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक उसने दो दिन पहले घर के कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। रविवार रात मौका मिलते ही उसने हत्या कर दी।


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !