बजट आया, पेंशन नहीं: हरिद्वार के 20 हजार बुजुर्ग तीन महीने से परेशान!

ख़बर शेयर करे -

तीन महीने से बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की राशि के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बजट की राशि बुजुर्गाें के बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। इस कारण बुजुर्गाें को पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। वह पेंशन के लिए बैंक जा रहे हैं लेकिन बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे हैं।

बजट जारी होने के बाद भी जनपद के करीब 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन जारी नहीं की गई है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही हैं।

सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद के एक लाख 19 हजार वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन मुहैया कराई जाती है। इन्हें 1500 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब हर माह पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

मगर जनपद के कुल पेंशनर में से 20 हजार 427 बुजुर्ग ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी के है, इसलिए, इनकी पेंशन जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी राज्य सरकार को बजट दिया जाता है।वहीं, शेष की पेंशन राज्य सरकार की ओर से जारी की जाती है। केंद्र सरकार से बीपीएल श्रेणी के पेंशनरों के लिए अप्रैल और मई की सहायता राशि के लिए बजट जारी नहीं किया गया था। इस वजह से इनकी पेंशन राशि रुकी हुई थी।बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे लोग

केंद्र सरकार की ओर से दो सप्ताह पहले विभाग को बजट भेजा गया था। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा ने भी दावा किया था कि बजट मिल गया है। उसे पेंशनरों के खातों में एक सप्ताह में ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन वह अवकाश पर चले गए और कर्मचारियों की ओर से बजट की राशि बुजुर्गाें के बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। इस कारण बुजुर्गाें को पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। वह पेंशन के लिए बैंक जा रहे हैं लेकिन बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे हैं।\"\"

 

 


ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !