Almora News: भिकियासैंण में जनआक्रोश फूटा, 60 गांवों के लोगों ने किया विशाल प्रदर्शन !

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा। नौला-मानिला देवी पेयजल योजना को पूर्ववत संचालित रखने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में करीब 60 गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील बैंड से बड़ियाली बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में नौला-मानिला देवी पेयजल योजना को पूर्ववत संचालित रखने, गांवों की पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार, नौला और डोब पंप हाउस में स्टेबलाइजर लगाने तथा क्षेत्र की तीन अधूरी सड़कों का निर्माण पूरा कराने की मांग की गई। इसके बाद तहसील परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 14 जुलाई तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई।

सभा को उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता तुला सिंह तड़ियाल, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, किसन सिंह रावत, प्रेम सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संबोधित किया।

ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !