Uttarakhand: भारी बारिश से पहले अलर्ट, नालों के किनारे रह रहे 150+ परिवारों को मकान खाली करने के निर्देश !

ख़बर शेयर करे -

जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बावजूद घर खाली न करने पर जबरन हटाया जाएगा।

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के आसपास बहने वाले नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद भी घर खाली नहीं हुए तो जरूरत पड़ने पर जबरन हटाया जाएगा।

शहर में कलसिया, रकसिया और देवखड़ी नाले बरसात में उफान पर आ जाते हैं। पूर्व के वर्षों में कई बार मानसून के दौरान नालों के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुसने या भूस्खलन से भवन ध्वस्त होने जैसी घटनाएं हुई हैं। बरसात में खतरे को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने राजस्व विभाग को समय रहते आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि उक्त नालों के आसपास रहने वाले लोगों को संबंधित क्षेत्र के पटवारी के माध्यम से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास दूसरा कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है तो उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ऐसे लोगों के लिए नगर निगम के रैन बसेरे अथवा सरकारी विद्यालयों में अस्थाई ठिकाना बनाया जाएगा।

मानसून सीजन को देखते हुए जिले भर के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। कोई भी अधिकारी इस अवधि में अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है। जिसके पास सुरक्षित ठिकाना नहीं है उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ख़बर शेयर करे -

Related Posts

अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post अब तेजी से कटेंगे डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन appeared first on Avikal Uttarakhand. यूपीसीएल- तय लक्ष्य पूरा नहीं होने पर एमडी ने जताई नाराज़गी…


ख़बर शेयर करे -

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

ख़बर शेयर करे -The post तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से किया सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand. तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75…


ख़बर शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

  • By
  • August 26, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 24, 2026
  • 4 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views
  • By
  • August 23, 2026
  • 1 views

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !