Dehradun: बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नालों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, पुलिस ने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया !

ख़बर शेयर करे -

रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क कर रही हैं।

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की जा रही है। पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों में टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, दो महिलाओं को मारी टक्कर; पांच माह की गर्भवती की मौत !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार की…


    ख़बर शेयर करे -

    देहरादून गोलीकांड: पुरानी रंजिश में सड़क पर बवाल, डंडे से कार का शीशा तोड़ा फिर चलीं गोलियां !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -Dehradun Crime News: बीते दिनों मसूरी रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी राजधानी…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !