Rishikesh News: अस्पताल के बाहर जाम बना जानलेवा, 20 मिनट तक एंबुलेंस रही बेबस !

ख़बर शेयर करे -

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हाल यह है कि बुधवार सुबह 11 बजे अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस मुख्य द्वार पर करीब 20 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान अस्पताल परिसर में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे मरीजों को लाने और ले जाने में काफी परेशानी हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओपीडी के समय पार्किंग क्षेत्र में दोपहिया और चौपहिया वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने के कारण दो एंबुलेंस अस्पताल के प्रवेश द्वार पर काफी देर तक रुकी रहीं। बाद में सुरक्षाकर्मी के पहुंचने पर रास्ते में खड़े वाहनों को हटाया गया, उसके बाद एंबुलेंस अस्पताल परिसर में प्रवेश कर सकी। चंद्रेश्वर नगर मार्ग निवासी रमेश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के बाहर सुबह से ही वाहनों की भीड़ लग जाती है, जिससे एंबुलेंस के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न होती है। कई बार तो एंबुलेंस चालक को स्वयं वाहनों को हटा कर रास्ता खाली कराना पड़ता है। वहीं, ओपीडी की ओर जाने वाले प्रवेश द्वार पर भी दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Rishikesh News: नीलकंठ कांवड़ मेले के लिए 23 सेक्टर और 7 जोन में बंटा मेला क्षेत्र, मजिस्ट्रेट तैनात !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -कांवड़ मेला को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल ने कमर कस ली है। नीलकंठ कांवड़ मेले में शांति, कानून व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए पूरे…


    ख़बर शेयर करे -

    Rishikesh News: बिजली लाइन ठीक करना पड़ा भारी, करंट की चपेट में आकर आउटसोर्स कर्मचारी ने मौके पर तोड़ा दम !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश एक लाइनमैन के लिए जानलेवा साबित हुई। ऋषिकेश में देर रात फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 5 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 2 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !