Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरा लोहे का गाटर; दो श्रद्धालुओं की मौत !

ख़बर शेयर करे -

कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे थे। वह बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों बैठ गए। पास में भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे। इस बीच अचानक खिसककर एक गाटर दोनों यात्रियों के ऊपर आ गिरा।

शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल दोनों कांवड़ यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएम ने भी पुलिस और एनएचएआई से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जब तनुज कुमार (21) निवासी छोटा हरिद्वार जलालाबाद थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद और कृष्णा (22) निवासी शकुरपुर मोदीनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद यूपी, हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौटते समय रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठ गए। पास में भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे। इस बीच अचानक खिसककर एक गाटर दोनों यात्रियों के ऊपर आ गिरा। इसके नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर किस परिस्थिति में रखा गया था। वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

-शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर लोहे के गाटर रखे हुए थे। जैसे ही कांवड़ यात्री उन पर चढ़कर बैठने का प्रयास करने लगे तो गाटर नीचे फिसलकर गिर गए। इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। पूरे मामले में एनएचएआई और पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    हरिद्वार पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, दोनों राज्यों ने तय की जिम्मेदारियां !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है। अब एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।…


    ख़बर शेयर करे -

    Haridwar News: नियम तोड़कर 12 फीट ऊंची कांवड़ और डीजे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस ने बॉर्डर पर रोका !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ पर सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित आकार…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !