हरिद्वार पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, दोनों राज्यों ने तय की जिम्मेदारियां !

ख़बर शेयर करे -

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है। अब एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच एक समझौता (एमओयू) हो चुका है। इस समझौते में दोनों राज्यों की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से तय की गई हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है। अब एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। पिछले महीने दोनों राज्यों के बीच इसपर सहमति बनी थी। यह मार्ग बिजनौर से होते हुए करीब तीस किलोमीटर लंबा होगा।
एमओयू में इस मार्ग को लेकर दोनों राज्यों के कार्यों का उल्लेख किया गया है। उत्तराखंड पर इस निर्माण का कोई वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में मदद करेगा। शासन के अधिकारियों के अनुसार, इससे जुड़े दोनों एमओयू पिछले महीने ही अंतिम रूप ले चुके थे। विचलन के माध्यम से हुए इस समझौते को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है।

नई गति मिलेगी

हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं। हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी इस संबंध में चर्चा हुई है।

 


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Haridwar News: नियम तोड़कर 12 फीट ऊंची कांवड़ और डीजे लेकर पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस ने बॉर्डर पर रोका !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ पर सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित आकार…


    ख़बर शेयर करे -

    Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरा लोहे का गाटर; दो श्रद्धालुओं की मौत !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे -कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे थे। वह बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों बैठ गए। पास में…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 3 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !