Almora News: नशे के खिलाफ मुहिम तेज, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प !

ख़बर शेयर करे -

अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करना था।

इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्पपरिणामों के बारे में बताकर नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉ. सीमा प्रिया ने कहा कि दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ नशे की बुरी लत से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने की अपील की। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनकर महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली। वहां डॉ. प्रकाश चंद्र जंगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -
  • Related Posts

    Almora News: नागार्जुन के नागनाथ विष्णु मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन, 26 अगस्त को होगा भंडारा !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री नागनाथ विष्णु मंदिर नागार्जुन में परंपरानुसार पिछले 75 वर्षों से निरंतर श्रीमद्भागवत कथा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन…


    ख़बर शेयर करे -

    Almora: उड़ने वाले वाहन के आविष्कार ने दिलाई पहचान, रवि टम्टा को मिला विश्व रिकॉर्ड सम्मान !

    ख़बर शेयर करे -

    ख़बर शेयर करे –  अल्मोड़ा। पहाड़ के युवा इनोवेटर रवि टम्टा को फ्लाइंग व्हीकल के नवाचार के लिए सम्मानित किया गया है। हापिडा स्काइनेक्स के विकास और परीक्षण उड़ान के…


    ख़बर शेयर करे -

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By
    • August 26, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 24, 2026
    • 4 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 0 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views
    • By
    • August 23, 2026
    • 1 views

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

    उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !